
मेरठ की सौरभ हत्याकांड के बारे में एक नया खुलासा हुआ है। जिस कैब से मुस्कान और साहिल हिमाचल गए थे, उसका चालक मीडिया के सामने आकर बहुत कुछ बताया है।
4 मार्च की शाम 7 बजे, पति सौरभ का मर्डर करने के बाद मुस्कान और साहिल हिमाचल घूमने निकल पड़े। 4 मार्च की सुबह 10 बजे उन्हें एक कैब बुक किया गया था। उसी दिन शाम को 7 बजे मुस्कान और साहिल काशी की डेरी से हिमाचल चले गए। जिस कैब से वे हिमाचल घूमने गए थे, उसके चालक अजब सिंह ने कई खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि उनका व्यवहार सामान्य था। दोनों टैक्सी पर बहुत कम बातें हुईं।
कैब चालक ने बताया कि चोटीवाला साहिल हर दिन शराब की 1-2 बोलत कमरे में नशे के लिए लेकर जाता था। टूर के दौरान उन्होंने शराब पीते मुस्कान को नहीं देखा। उसने उत्तर प्रदेश की सीमा पर शामली से तीन बीयर खरीदे थे। इन बीयर को मुस्कान ने पिया तब लगा कि वह भी नशे की आदी है।
कैब ड्राइवर ने बताया कि बुकिंग दस दिन की थी। 4 मार्च को गए, लेकिन 17 मार्च की शाम वापस लौटे। यात्रा के दौरान, साहिल और मुस्कान कम बोलते थे। वह मुस्कान को नींद आने पर साहिल की गोद में सिर रखती। मुस्कान ने फोन पर दो बार मम्मी कहा। कैब ड्राइवर को यकीन नहीं था कि इन दोनों ने सौरभ को मार डाला था।
मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल ने सौरभ को मार डाला था। उसने फिर शव को कई टुकड़ों में काटकर ड्रम में डाल दिया और उसे रेत और सीमेंट से ढक दिया। दोनों फिर हिमाचल प्रदेश चले गए। 18 मार्च को दोनों को वापस आने पर पुलिस ने शव बरामद कर लिया।
Haznedar su kaçak tespiti Önleyici bakım, büyük su hasarı onarımlarından daha ucuzdur. https://www.provolutions.com/?p=4441