
Russia ukrine war updates : रूस यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को खत्म करवाने के लिए अमेरिकी अधिकारी लगातार प्रयासरत हैं जिसके लिए उन्होंने सऊदी अरब में रूस के अधिकारियों से भी मुलाकात की| खबरों के मुताबिक रूस ज्यादातर शर्तों पर सहमत हो गया है| इन शर्तों में रूस के द्वारा यूक्रेन में तबाह किए गए इंफ्रास्ट्रक्चर और दोबारा बहाल करने के लिए पैसा खर्च करना होगा हालांकि उन्होंने यह सर्च केवल रूस मिलिट्री के अधिकार क्षेत्र में ही करने का वचन दिया है| इसके अलावा यूरोप में रूस की फ्रिज की हुई पत्तियां पर भी सहमत हो गया है| यह सभी शर्ते हैं 18 फरवरी को सऊदी अरब में हुई रूस और अमेरिका की वार्ता के बाद सामने आई है|
अमेरिका का कहना है कि यूरोप में फ्रिज की संपत्तियों में से 300 अरब डॉलर की संपत्ति को यूक्रेन के इंफ्रास्ट्रक्चर को पुनर्निर्माण के लिए उपयोग में लाया जाएगा जिसके लिए रूस में सहमति जताई है| 18 फरवरी की वार्ता के बाद अब यह संभावना जताई जा रही है कि अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और रूसी राष्ट्रपति की मुलाकात भी संभव है| लेकिन वही यूक्रेन का दावा है कि रूस अपने मिलिट्री को यूक्रेन से हटाए और यूरोप के देश उसकी सुरक्षा की गारंटी दें| वही रूस चाहता है कि जो अधिकार क्षेत्र रशियन मिलट्री के नियंत्रण में है वहां से यूक्रेन अपने मिलिट्री को हटाए| 2023 में हुई G7 की बैठक में यह फैसला लिया गया था कि यूरोप में रस की फ्रिज की संपत्ति है जब तक फ्रिज रहेगी जब तक रूस यूक्रेन में उसके द्वारा तबाह किए गए इंफ्रास्ट्रक्चर को अपने निर्माण नहीं करेगा| राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जानते हैं कि युद्ध विराम के लिए रूस को राजी करना होगा जिसमें वाशिंगटन अपनी अहम भूमिका निभा सकता है