
World News Updates: हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की के बीच हुई थी की बहस के बाद अब दोनों नेताओं में शांति वार्ता के लिए नई तारीख तय करने पर विचार विमर्श हो रहा है | इससे पहले हुई शांति वार्ता में दोनों देशों के रिश्ते कड़वाहट की अपनी चरम सीमा पर पहुंच गए थे| लेकिन उसके बाद से अमेरिका और यूक्रेन दोबारा लगातार संपर्क बने हुए हैं तथा नई तारीख और स्थान तय करने पर विचार विमर्श हो रहा है| शांति वार्ता के बारे में ट्रंप की सुरक्षा सलाहकार ने जानकारी साझा करते हुए बताया कि दूसरे दौर की शांति वार्ता के लिए दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल आपस में संपर्क बनाए हुए हैं|
डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें वोलोदिमीर जेलेंस्की से शांति वार्ता के लिए पत्र मिला है| ट्रंप ने बताया कि वोलोदिमीर जेलेंस्की की खनिज संसाधनों पर वार्ता करने के लिए तैयार है तथा रूस से भी अमेरिका को ऐसी ही शांति वार्ता के संकेत मिल रहे हैं| जबकि कुछ दिन पहले डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन राष्ट्रपति पर शांति वार्ता आगे न बढ़ाने का आरोप लगाया था |
पिछले शुक्रवार को व्हाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और यूक्रेन राष्ट्रपति के बीच में एक समझौते पर हस्ताक्षर होने वाले थे| लेकिन उस वक्त विवाद इतना बढ़ गया था कि यूक्रेन ने राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की बिना प्रेस कॉन्फ्रेंस की वहां से चले गए| आने वाले समय में विश्वभर की नजरे समाधान निकलने पर टिकी होंगे