
Sports News: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की 8 साल बाद आखिरकार वापसी हुई। 19 फरवरी को कराची के नेशनल स्टेडियम में रंगारंग कार्यकम के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत हुई। पहले मैच में पाकिस्तान टीम की टक्कर न्यूजीलैंड से हो रही है। पाकिस्तानी कप्तान मोहम्मद रिजवान ने टॉस जीता और न्यूजीलैंड टीम को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया।
विल यंग और डेवोन कॉन्वे की सलामी जोड़ी ने अपनी टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। अबरार अहमद ने कॉन्वे का शिकार कर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद न्यूजीलैंड को केन विलियमसन और डैरेल मिचेल के रूप में दूसरा और तीसरा झटका लगा। हालांकि, विल यंग एक झोर पर डटे रहे। उन्होंने पहले 56 गेंदों में अपना अर्धशतक और फिर 107 गेंदों पर शतक भी पूरा किया। शतकीय पारी के दौरान कीवी ओपनर ने 10 चौके के साथ ही 1 छक्का भी लगाया।
CT के प्रत्येक सीजन में शतक बनाने वाले पहले बल्लेबाज
2025 – विल यंग (न्यूजीलैंड)
1998 – एलिस्टेयर कैंपबेल (जिम्बाब्वे)
2000 – अविष्का गुणवर्धने (श्रीलंका)
2002 – सनथ जयसूर्या (श्रीलंका)
2004 – नाथन एस्टल (न्यूजीलैंड)
2006 – उपुल थरंगा (श्रीलंका)
2009 – तिलकरत्ने दिलशान (श्रीलंका)
2013 – शिखर धवन (भारत)
2017 – तमीम इकबाल (बांग्लादेश)